फलोदी के कोलू पाबूजी गांव में तीन बच्चों की हत्या के मामले में पुलिस ने माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिता शिवलाल मेघवाल और मां जतनों देवी मेघवाल पर अपने ही बच्चों का गला रेतकर हत्या करने का आरोप है। 15 अप्रैल की सुबह पड़ोसियों ने शिवलाल के घर में तीन बच्चों के शव देखे। इसी दौरान शिवलाल और जतनों देवी ने खुद की नसें काटकर आत्महत्या का प्रयास किया था। दोनों को गंभीर हालत में पहले फलोदी जिला अस्पताल ले जाया गया। बाद में जोधपुर रेफर किया गया। फलोदी एसपी पूजा अवाना स्वयं मामले की निगरानी कर रही हैं। पुलिस ने प्रारंभिक जांच और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब हत्या के कारणों की तलाश में साक्ष्य जुटा रही है। जांच के साथ इस घटना के पीछे के कारण भी सामने आएंगे।


