फलोदी में बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन:कामकाज हुआ प्रभावित, हफ्ते में 5 दिन काम की मांग

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर देशव्यापी बैंक हड़ताल के तहत आज फलोदी में भी बैंकों का कामकाज प्रभावित रहा। जिले भर में सभी बैंकों के कर्मचारियों ने हड़ताल में हिस्सा लिया। बैंक कर्मचारियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने प्रदर्शन किया। उनकी मुख्य मांग सप्ताह में पांच दिन कार्य दिवस और दो दिन का अवकाश है। वर्तमान में बैंक कर्मचारियों को हर दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी मिलती है। इस हड़ताल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक शामिल रहे। ये रहे मौजूद
बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने हुए प्रदर्शन में जगदीश परिहार, ललित सांखला, ललित परिहार, कृष्ण सांखला, प्रकाश पंवार और किशोर सांखला सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। हड़ताल के कारण हजारों बैंक ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा, जिससे बैंकिंग सेवाएं बाधित रहीं और कामकाज प्रभावित हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *