फलोदी में सरकार की तरफ से छात्राओं को मिली साइकिल:टाउन हॉल में स्वास्थ्य मंत्री खींवसर, विधायक पब्बाराम के साथ विद्यार्थियों ने देखा मुख्यमंत्री का संबोधन

बसंत पंचमी के अवसर पर नगरपरिषद टाउन हॉल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर और विधायक पब्बाराम विश्नोई ने विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का संबोधन सुना। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण देखा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जयपुर के कॉमर्स कॉलेज से बसंत पंचमी पर विद्यार्थियों को संबोधित किया था। इस संबोधन का पूरे राजस्थान में सीधा प्रसारण किया गया। टाउन हॉल में इस लाइव प्रसारण को देखने और सुनने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्वेता चौहान, एसडीएम पूजा चौधरी, डीईओ सोहन राम विश्नोई सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। भाजपा नेता डॉ. माधु सिंह देवड़ा, शंकर माचरा, सुनील व्यास, पप्पूराम जाणी, लाधुराम ढाका, शिव कुमार व्यास, शिव पंचारिया, रतन मेघवाल, जेपी बोहरा, ओम बोहरा और शंकर लाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी भी मौजूद थे। स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर और विधायक पब्बाराम विश्नोई ने इस अवसर पर कहा- मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कई सौगातें दी हैं और बच्चों से सीधा संवाद किया, जो एक बहुत ही अच्छा कार्यक्रम रहा। छात्राओं को मिली साइकिल इसी क्रम में, स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर और विधायक पब्बाराम विश्नोई ने कन्या उमाविद्यालय एसएमबी में बालिकाओं को साइकिलें भी वितरित कीं। विद्यालय की प्राचार्या कांता पंवार ने बताया कि नौवीं कक्षा की 21 छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं। डीईओ सोहन राम विश्नोई ने जानकारी दी कि जैसे-जैसे साइकिलें प्राप्त होती जाएंगी, उनका वितरण कार्य जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि विभाग का प्रयास है कि साइकिल वितरण का कार्य जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *