फलोदी में सोलर प्लांट पर हमले का मामला:64वां आरोपी किया गिरफ्तार, चारदीवारी को किया था क्षतिग्रस्त

फलोदी पुलिस ने राजकार्य में बाधा और पुलिस पर जानलेवा हमले के मामले में वांछित 64वें आरोपी बनवारीलाल उर्फ केकड़ा को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एडीशनल एसपी ब्रजराजसिंह चारण और सीओ अचलसिंह देवड़ा के सुपरविजन में थानाधिकारी भंवराराम के नेतृत्व में की गई। सुरक्षा बलों पर किया था जानलेवा हमला मामला 4 दिसंबर 2019 का है, जब उग्रास गांव स्थित ऐशल सूर्य ऊर्जा कंपनी ऑफ राजस्थान लिमिटेड के सोलर प्लांट में निर्माण कार्य चल रहा था। 3 दिसंबर 2019 की रात करीब 12:30 बजे 50-60 गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने वहां मौजूद सुरक्षा बलों पर जानलेवा हमला किया। चारदीवारी को किया था क्षतिग्रस्त हमलावरों ने साइट पर बनी चारदीवारी को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी मौजूद था, जिसने हमलावरों को रोकने का प्रयास किया। हालांकि, हमलावरों की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस उन्हें रोक नहीं पाई। हमलावरों ने अनाधिकृत रूप से कैंप में प्रवेश कर मारपीट भी की। इस घटना के संबंध में सुमेरसिंह ने फलोदी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। विभिन्न टीमों का किया गठन इस प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न टीमों का गठन किया था। पूर्व में इस घटना में शामिल 63 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किए गए थे। इन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। वांछित आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी। इसी क्रम में मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने प्रकरण के 64वें आरोपी बनवारीलाल उर्फ केकड़ा पुत्र भंवरलाल बिश्नोई निवासी रासीसर, पुलिस थाना नोख को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *