फलोदी में 5 करोड़ से ज्यादा के आभूषण चोरी:हवेली से 100 किलो चांदी और 2 किलो सोना ले गए चोर, पास के कमरे में सो रहा था गार्ड

फलोदी जिले की खीचन ग्राम पंचायत में गोलेच्छा का बास स्थित एक हवेली से बुधवार रात करीब 5 करोड़ से ज्यादा के सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन चोरी का मामला सामने आया है। चोरों के खिलाफ फलोदी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है। दर्ज रिपोर्ट में बताया कि चोर छत के ऊपर से लोहे के जाल का ताला तोड़कर हवेली में घुसे। चोरों ने हवेली से लगभग 100 किलो चांदी और करीब 2 किलो सोने के आभूषण चुरा लिए। चोरी हुए सामान में सोने की तलवार, कटार, अंगूठियां, चूड़ियां, तथा चांदी की कटोरियां, पुराने सिक्के, चांदी के टिफिन और अन्य आभूषण शामिल हैं। पास के कमरे में सो रहा था गार्ड हवेली लगभग 150 साल पुरानी है। हवेली के मालिक जय कुमार गोलेच्छा चेन्नई में रहते हैं। लेकिन अभी वे परिवार के लोगों के साथ कुछ दिनों से गोलेच्छा का बास आए हुए थे। बुधवार को अपने परिवार के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। हवेली का गार्ड पास के ही कमरे में सो रहा था। इसी दौरान चोरों ने सूनी हवेली को निशाना बनाया और तसल्ली से 3 से 4 कमरों के ताले तोड़कर सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए लेकिन गार्ड को भनक तक नहीं लगी। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे जब हवेली मालिक लौटे तो घटना का पता चला।

एफएसएल टीम ने सबूत जुटाए चोरी की सूचना मिलते ही डीएसपी अचल सिंह देवड़ा और थाना प्रभारी भंवराराम जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और जोधपुर से एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) और एमओबी (मोबाइल आउटपुट ब्यूरो) टीम को बुलाया। टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
यह भी पढ़ें सूने मकान का ताला तोड़कर 12 लाख की चोरी:1.5 लाख नकदी और 10 लाख से ज्यादा के गहने ले गए बदमाश जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात सामने आई है। परिवार शहर से बाहर गया था और पीछे से चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में इस संबंध में गरिमा सिंह पुत्री ओमसिंह सांखला निवासी यूआईटी कॉलोनी, बीआर बिरला रोड, शंकर नगर पेट्रोल पंप के सामने, सीएचबी रिपोर्ट दर्ज कराई है। (पूरी खबर यहां पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *