उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल द्वारा ‘मिशन 100’ अभियान के तहत फलोदी रेलवे स्टेशन पर कर्मचारी शिकायत एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उनके स्वास्थ्य संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी ने बताया कि शिविर में कुल 25 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 13 का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य जांच शिविर में 35 कर्मचारियों और उनके आश्रितों की ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। चिकित्सक रविंद्र बिश्नोई ने सभी को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। शिविर का संचालन कल्याण निरीक्षक कुम्भा राम बाजिया और स्टेशन अधीक्षक पुखराज मेघवाल की देखरेख में हुआ।


