फाजिल्का जिले में अबोहर के गांव डंगरखेड़ा में एक युवा किसान की कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय स्प्रे दिमाग में चढ़ने से मौत हो गई। बता दे कि 27 वर्षीय कुलदीप पिछले तीन सप्ताह से बठिंडा के एक अस्पताल में उपचाराधीन था। खुईखेड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। जानकारी के अनुसार, कुलदीप पेस्टीसाइड्स का काम करता था और खेतीबाड़ी भी करता था। करीब तीन सप्ताह पहले वह अपने खेत में स्प्रे कर रहा था, तभी अचानक स्प्रे चढ़ने से वह बेहोश हो गया।कुलदीप की हालत बिगड़ने पर उसे अबोहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मौत जहां हालत गंभीर होने पर उसे बठिंडा रेफर कर दिया गया, इलाज के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई। आज दोपहर उसके शव को अबोहर की मोर्चरी लाया गया।थाना खुईखेड़ा के एएसआई पप्पूराम ने मृतक के ताया धनराज के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। कुलदीप अविवाहित था और उसकी एक बड़ी बहन है। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है।


