अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया परिजन जब उसे कमरे में उठाने पहुंचे और वो नहीं उठा, खिड़की से देखा युवक गले में फंदा लगाकर पंखे से लटका हुआ था। परिजनों ने पड़ौसियों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ फंदे से उतरा और तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां ड्यूटी डॉक्टर ने इसे मृत घोषित कर दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है कोतवाली थाने के हेड कांस्टेबल प्रकाश चंद्र प्रकाश ने बताया कि थाना क्षेत्र के कीर्ति नगर में रहने वाले एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को एक रिपोर्ट दी जिसमें उन्होंने बताया कि उनका बेटा किशन उर्फ गोपी दास पिता भैरू रंग दास स्वामी (21 ) साफ सफाई का काम करता था। बुधवार शाम 4 बजे वो चाय पीकर अपने कमरे मी सोने चला गया। रात 8 बजे तक भी जब वो उठकर नहीं आया तो परिजन उसे उठाने कमरे में पहुंचे, काफी आवाज लगाने के बाद भी युवक ने दरवाजा नहीं खोला। परिजनों ने खिड़की में से झांक कर देखा तो युवक इन्हें साड़ी का फंदा लगाकर पंखे से झूलता नजर आया।परिजनों की चीख पुकार सुनकर वहां पास पड़ोस के अन्य लोगों इकट्ठा हो गए। उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ कर युवक को फांसी के फंदे से उतारा और तुरंत उसे महात्मा गांधी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां ड्यूटी डॉक्टर ने इसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली थाना पुलिस ने आज हॉस्पिटल पहुंच परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों के सुपुर्द किया। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।


