कोरबा | उरगा थाना क्षेत्र के धमनागुड़ी गांव में मंगलवार सुबह 15 वर्षीय कक्षा नौ की छात्रा आरती का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। परीक्षा की तैयारी कर रही आरती रात घर सोई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची उरगा पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव उतार पोस्टमॉर्टम को भेजा। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला, लेकिन कारण अज्ञात। परिजनों व सहेलियों से पूछताछ जारी है।


