फर्जी वाहन चोरी दिखाकर फाइनेंस लोन हड़पने और मादक पदार्थ तस्करी में गाडी उपयोग लेने की साजिश रचने का खुलासा किया। बालोतरा जिले की बायतु और बालोतरा थाना टीम ने आरोपी हनुमान उर्फ हरीश को गिरफ्तार किया गया। हिस्ट्रीशीटर तस्कर की पुलिस तलाश कर रही है। इसकी फैक्ट्री से डोडा-पोस्त भी जब्त किए है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार 17 जनवरी सोशल मीडिया हैडल एक्स पर पोट की गई। गांव सांईयो की ढाणी, पनावड़ा से अज्ञात चोर वाहन स्कार्पियो-11 चोरी ले जाने की घटना की मिली। इस पर पुलिस टीम ने जानकारी जुटाई जिसमें सामने आया कि 16-17 जनवरी की रात सांईयों का तला, पनावड़ा में हनुमानराम उर्फ हरीश पुत्र मंगलाराम घर के आगे खड़ी स्कार्पियो-11 चोर चुरा कर ले गए। वाहन मालिक से संपर्क किया गया, उस पर उनकी ओर से अपनी स्कार्पियो गाडी चुराने की रिपोर्ट दी गई। बायतु थाने में मामला दर्ज किया गया। बालोतरा एसपी रमेश ने बताया- क्राइम का शीघ्र खुलासा के लिए ऑपरेशन अश्ववेग और मादक पदार्थो पर कार्रवाई के लिए ऑपरेशन विभभंजन चलाया जा रहा है। एएसपी हरफूल सिंह मीना, डीएसपी शिवनारायण चौधरी के सुपरविजन में बायतु थानाधिकारी डॉ. मनोहर विश्नोई और बालोतरा थाना इंचार्ज हिंगलाजदान के नेतृत्व में टीमें बनाई गई। पुलिस ने टीमें बनाकर तलाश शुरू की गई। जांच अधिकारी समेत टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। सूचना और तकनीकी के आधार पर स्कार्पियो चोरी की घटना संदिग्ध लगी। रीको फैक्ट्री में दी दबिश बालोतरा डीएसटी की सूचना पर बालोतरा थानाधिकारी हिंगलाजदान मय टीम ने रीको एरिया बालोतरा स्थित अवैध मादक पदार्थ तस्कर तगाराम पुत्र नैनाराम निवासी खोथों ढाणी, अकदड़ा की किराए फैक्ट्री पर दबिश दी। इस दौरान वहां पर बने हॉल से 20.140 किलो अवैध डोडा-पोस्त,82 पव्वे अंग्रेजी शराब मिली। तलाशी लेने पर स्कॉर्पियो एस-11 की तलाशी लेने पर वाहन के अंदर बिखरा हुआ 180 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त तथा दो संदिग्ध नंबर प्लेट मिली। आरोपी तगाराम मौके से भागा पुलिस कार्रवाई की भनक लगने पर आरोपी तगाराम मौके से फरार हो गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट और आाबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी तगाराम के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। गुमराह करने पर जांच अधिकारी का संदेह गहराया स्कार्पियो मालिक हनुमानराम उर्फ हरीश जानबूझकर जांच अधिकारी एवं पुलिस टीमों को गुमराह कर रहा था। इधर चोरी वाहन की तलाश के दौरान तथ्य सामने आया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत में जब्त स्कार्पियो बायतु थाने में दर्ज चोरी वाली पाई गई। जब चैसिंस नंबर का मिलान किया तो स्कार्पियो चोरी की प्रमाणित पाई गई। फाइनेंस लोन हड़पने और प्लानिंग के तहत दी थी हिस्ट्रीशीटर को स्कार्पियो पुलिस ने मालिक हनुमानराम उर्फ हरीश से गहन पूछताछ की गई तो उसने अपनी स्कार्पियो गाडी पर लिए गए फाइनेंस लोन को हड़पने की नियत से अपने रिश्तेदार एवं मादक पदार्थ तस्कर तगाराम के साथ मिलकर प्लानिंग की। झूठी चोरी की वारदात बताकर डोडा-पोस्त तस्करी में उपयोग में लिया गया। बीमा क्लेम मिलने के उद्देश्य से झूठी एफआईआर दर्ज करवाई गई। पुलिस ने साजिश में शामिल आरोपी हनुमानराम उर्फ हरीश को गिरफ्तार किया गया। इसके खिलाफ एक मामला सिणधरी थाने में दर्ज है। तगाराम है हिस्ट्रीशीटर फरार हुए आरोपी तगाराम पुत्र नैनाराम निवासी खोथों की ढाणी अकदड़ा बायतु थाने का हिस्ट्राीशीटर है। इसके खिलाफ चितौड़गढ़, गिड़ा, बायतु, नागाणा बाड़मेर में एनडीपीएस के 5 मामले दर्ज है। वहीं गुजरात में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।


