फाइलेरिया उन्मूलन: प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा जिला

महासमुंद| महासमुंद जिले ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान (10 से 25 फरवरी) के तहत बेहतर कार्य करते हुए जिले ने छत्तीसगढ़ राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है। जिले में इस अभियान के दौरान केवल दवा वितरण पर ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी में दवा सेवन पर विशेष जोर दिया गया। कुल लक्ष्य 10,42,760 हितग्राही था। इनमें से 10,32,588 पात्र नागरिकों ने दवा का सेवन किया। जो कि निर्धारित लक्ष्य का 98.92% हासिल कर जिला प्रदेश में अग्रणी रहा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के अनुसार, जिले के सभी विकासखण्डों में सक्रियता से कार्य हुआ। महासमुंद ब्लाक में 2,49,906 हितग्राही, बागबाहरा में 2,31,348, पिथौरा में 2,06,031 हितग्राही और सरायपाली में 1,78,548 व बसना के 1,66,755 हितग्राहियों ने दवा सेवन किया। कलेक्टर विनय लंगेह ने इस सफलता का श्रेय स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों के समर्पित प्रयासों को दिया है। उन्होंने कहा कि इसी प्रतिबद्धता से जल्द ही जिले को फाइलेरिया मुक्त घोषित किया जा सकेगा। यह उपलब्धि मैदानी अमले की मेहनत और आम नागरिकों के सहयोग का परिणाम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *