फाइलेरिया दवा से 10 बच्चों की तबीयत बिगड़ी:बिलासपुर के स्कूल में एल्बेंडाजोल खाने के बाद पेट दर्द-उल्टी की शिकायत, एक छात्रा अस्पताल में भर्ती

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के पहले ही दिन गुरुवार को बिलासपुर जिले के टिकारी मिडिल स्कूल में एल्बेंडाजोल दवा के सेवन से 10 बच्चे बीमार हो गए। जबकि छठवीं की स्टूडेंट की सेहत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। दरअसल, टिकारी मिडिल स्कूल में गुरुवार सुबह 11 बजे छठवीं से आठवीं कक्षा के 123 बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा दी गई। दवा खाने के डेढ़ घंटे बाद 10 बच्चों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी। सभी बीमार बच्चों को मस्तूरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहीं छठवीं की स्टूडेंट माही को जिला अस्पताल में आब्जर्वेशन में रखा गया है। बाकी बच्चों को मस्तूरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में घंटे भर रखने के बाद उन्हें ठीक लगने पर घर भेज दिया गया।इधर, स्कूल प्रबंधन ने इसकी सूचना तुरंत अभिभावकों को दी। तबीयत बिगड़ने पर छठवीं की स्टूडेंट जिला अस्पताल में भर्ती बीएमओ अनिल कुमार ने ‘दैनिक भास्कर’ को बताया कि छठवीं की स्टूडेंट माही भारद्वाज (13 वर्ष) की सेहत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में आब्जर्वेशन में रखा गया है। एहतियातन जिन बच्चों को पेद दर्द या उल्टी की शिकायत थी, उन्हें मस्तूरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बीएमओ डा.अनिल कुमार के मुताबिक दो बच्चों को सलाइन चढ़ाई गई। दो अन्य बच्चों को दवा, इंजेक्शन दी गई। बीएमओ के मुताबिक बच्चों को ठीक लगने पर उन्हें उनके घर भेज दिया गया। उन्होंने दावा किया कि 7-8 बच्चों को उल्टी, पेट दर्द की शिकायत थी, परंतु बाद में वे ठीक हो गए। इधर सीएमएचओ डा. प्रमोद तिवारी ने कहा कि सभी बच्चे स्वस्थ हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *