बालोद| राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जन-जागरूकता और दवा वितरण अभियान में सहयोग किया। इस अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर नागरिकों को फाइलेरिया रोग से बचाव के उपाय समझाए और निर्धारित दवा का वितरण किया। उन्होंने लोगों को बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर संक्रामक रोग है, जिससे बचाव हेतु समय पर दवा सेवन अत्यंत आवश्यक है। दवा वितरण का कार्य प्रगति नगर, भाठापारा अर्जुन्दा और नागांरा पाठ क्षेत्र में किया गया अभियान में वरिष्ठ स्वयंसेवक राकेश कुमार के नेतृत्व में सुदर्शन साहू, शुभम देशमुख, जागृत, नम्रता, अजय, सूरज, खेमेश्वरी, मोनिका और भूमिका भानुप्रकाश ने भाग लिया।


