बोकारो | संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन की ओर से प्रोजेक्ट अमृत के तहत सेक्टर-4 स्थित सूर्य मंदिर परिसर के तालाब की सफाई की गई। अभियान में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर स्वच्छता सेवा में योगदान दिया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदूषण चाहे आंतरिक हो या बाहरी, दोनों ही हानिकारक है। मौके पर बोकारो शहर के मुखी डीपी महतो, संजीव कुमार, सुमित्रा देवी, दिलीप कुमार, जय प्रकाश, रमेश, पीके सिंह, बिगन लाल, कन्हैया, गोविंद महतो, विभीषण, निरूपा आदि अनुयायी उपस्थित रहे।


