राजनांदगांव| ग्राम मोखली में रविवार को एक दिवसीय फाग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जय मां भानेश्वरी जस एवं फाग परिवार सिंघोला की मंडली प्रथम रही। वहीं जय मां टीपागढ़ीन फाग एवं जस झांकी मंडली पंडरी पथरा को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। सांवरिया के मया फाग परिवार बईहाकुंआ को तृतीय, जय छत्तीसगढ़ रंगरसिया फाग परिवार पेंडरवानी को चतुर्थ और जय मां सरस्वती रामधुनी फाग मंडली माटराखुज्जी को पंचम स्थान मिला। छठवें स्थान पर जय मां तुलसी झांकी एवं फाग परिवार रेंगाकठेरा को मिला। राधाकृष्ण फाग उत्सव समिति और ग्रामवासियों के तत्वावधान में यह आयोजन रखा गया था। इसके उद्घाटन अवसर और समापन अवसर पर अतिथियों की मौजूदगी रही।


