फाग रमण ने आईजो, म्हारा सांवरिया गिरधारी…

भास्कर संवाददाता| पाली वैष्णव समाज चतुः सम्प्रदाय सेवा समिति महामंडल के सान्निध्य में युवा मंडल की ओर से सोमवार को छात्रावास व समाज भवन में फागोत्सव हुआ। युवा मंडल अध्यक्ष मनोज निम्बार्क ने बताया कि समाज भवन स्थित राधाकृष्ण मंदिर में सजावट की। फागोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण को पुष्पों से होली खेलाई। जयपुर से आए कलाकारों ने राधाकृष्ण की झांकी प्रस्तुत की। युवा मंडल सचिव रविन्द्र वैष्णव ने बताया कि भजन गायक मनोज निम्बार्क ने औ नंदजी के लालाओं, मेरे बांके बिहारीलाल व मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है प्रस्तुत किए। गणेश महिला मंडल की ओर से फाग रमण ने आईजो, म्हारा सावरिया गिरधारी होली खेलो रे, अवध में होली खेले मेरी मैया एवं सांवरिया आपा होली तो खेलो रे भजन प्रस्तुत कर पांडाल में श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में गोविन्ददास, लक्ष्मीनारायण, घनश्यामदास, सुमित्रादेवी, भंवरीदेवी पुष्पादेवी, सुषमा, रेखादेवी, भावना, संगीता, संजू, मैना देवी और इन्द्रा देवी सहित कई महिलाएं मौजूद रही। पाली | श्री बाह्यण स्वर्णकार समाज संस्था एवं प्रथम पाटोत्सव समिति की ओर से रघुनाथ मंदिर में हवन की पूर्णाहुति हुई। श्रीरघुनाथ जी का अभिषेक एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम विधिवत संपन्न किया। इसके बाद शहर के मुख्य मार्गों से शोभायात्रा निकाली। समाज अध्यक्ष मदनलाल कश्यप व समिति अध्यक्ष राधेश्याम कट्टा ने रघुनाथ व राम दरबार का विधि-विधान से अभिषेक किया। मंदिर में प्रातः काल से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विद्वान आचार्यों द्वारा वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ पंचामृत एवं पवित्र जल से अभिषेक सम्पन्न हुआ। पूरे वातावरण में जय श्री राम के जयघोष गूंजते रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *