फाजिल्का के कैंसर अस्पताल में चोरी करने के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया । बताया जा रहा है कि देर रात 2 बजे उक्त व्यक्ति अस्पताल में दाखिल हुआ और बाहर खड़े ट्रैक्टर ट्राली से बैटरी चोरी कर रहा था । वह बैटरी चोरी कर फरार होने लगा कि मौके पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और रात से उसे अस्पताल में बैठा लिया । पुलिस को बुलाया गया है जिसे पुलिस के हवाले किया जाएगा ।
रात के 2 बजे चोरी करने पहुंचा जानकारी देते हुए स्थानीय व्यक्ति ओम प्रकाश ने बताया कि उनकी कैंसर अस्पताल में नाइट ड्यूटी होती है । जिसमें परमिंदर सिंह और सरदार अंग्रेज सिंह उनके साथ थे । इसी दौरान रात 2 बजे उक्त व्यक्ति अस्पताल में दाखिल हो रहा था और बाहर खड़े ट्रैक्टर की बैटरी का हथौड़े से कवर तोड़ दिया और बैटरी चोरी कर रहा था । लोगों ने पीछा कर पकड़ा जैसे ही वह मौके पर वह भागने लगा उसको पीछा कर उन्होंने पकड़ लिया और रात से अस्पताल में उसे बिठा रखा है । जिसके बाद अब सूचना पुलिस को दी गई है । जिसे अब पुलिस के हवाले किया जाएगा ।उधर आरोपी ने कबूल किया वह बैटरी चोरी कर रहा था । नशे में था आरोपी आरोपी ने बताया कि वह शिवरात्रि के चलते भांग का सेवन किया था । भांग के नशे में उसे पता नहीं चला और वह चोरी करने आ गया । रात को बैटरी चोरी करते वक्त वह हथौड़े से कवर तोड़ रहा था कि शोर सुन कर स्थानीय लोग आ गए और उसे पकड़ लिया । उसके द्वारा इसपर पछतावा करते हुए मांफी मांगी जा रही है ।


