फाजिल्का की सब जेल में चलाया तलाशी अभियान:53 कैदियों की जांच, बैरकों की ड्रोन से निगरानी, पुलिसकर्मियों के बाहर रखवाए मोबाइल

फाजिल्का की सब जेल में पुलिस टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया l बता दे कि जेल में बंद 53 कैदियों व हवालातियों को एक-एक करके बैरक से बाहर निकाला गया और उनकी चेकिंग की गई l इतना ही नहीं जेल के अंदर से लेकर बाहर तक पुलिस टीम ने चप्पे चप्पे को खंगाला और सर्च अभियान चलाया गया l टीम को जांच में कुछ नहीं मिला जानकारी देते हुए डीएसपी तरसेम मसीह ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत आज पुलिस टीम द्वारा फाजिल्का की सब जेल में चेकिंग की गई है l उन्होंने बताया कि फाजिल्का की सब जेल में बंद 53 कैदियों को एक एक करके बाहर निकाला गया और जिनकी चेकिंग के साथ साथ बैरकों में भी जांच की गई है l हालांकि इस दौरान अभी तक कुछ बरामद नहीं हुआ है। करीब 60 पुलिसकर्मी रहे शामिल डीएसपी ने बताया कि उनकी अध्यक्षता में करीब 60 पुलिस कर्मचारी सब जेल के अंदर एक सर्च आपरेशन में मौजूद रहे l हालांकि जेल अधिकारियों द्वारा पुलिस फोर्स में शामिल पुलिस कर्मचारियों के मोबाइल बाहर रखवा दिए गए l जिसके बाद पुलिस ने सब जेल में चेकिंग की है l डीएसपी का कहना है कि आने वाले समय में भी ये सर्च आपरेशन जारी रहेगा l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *