फाजिल्का के अरनीवाला पंचायत समिति चेयरमैन चुनाव स्थगित:स्थानीय विधायक समेत सभी सदस्य रहे अनुपस्थित, एसडीएम ने बैठक टाली

फाजिल्का जिले के ब्लॉक अरनीवाला में पंचायत समिति के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन चुनाव का मामला फिलहाल लटक गया है। प्रशासन द्वारा बुलाई गई पहली आधिकारिक मीटिंग में न तो कोई नवनिर्वाचित सदस्य पहुंचा और न ही स्थानीय विधायक, जिसके चलते चुनाव प्रक्रिया को स्थगित करना पड़ा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पंचायत समिति चुनावों और शपथ ग्रहण के बाद आज चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चयन के लिए पहली बैठक बुलाई गई थी। मौके पर पहुंचे एसडीएम जुगराज सिंह ने बताया कि इस ब्लॉक से कुल 15 सदस्य चुने गए हैं, जिन्हें विभाग द्वारा लिखित रूप में बैठक की सूचना दी गई थी। एसडीएम ने मीडिया कहा कि हमने सभी 15 सदस्यों और हल्का विधायक को लिखित पत्र जारी किए थे। लेकिन हैरानी की बात यह है कि मीटिंग में एक भी व्यक्ति हाजिर नहीं हुआ। कोरम पूरा न होने के कारण आज की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया है। विधायक गोल्डी कंबोज भी रहे गैर-हाजिर प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, नियमानुसार इस बैठक के लिए स्थानीय विधायक जगदीप गोल्डी कंबोज को भी लिखित निमंत्रण भेजा गया था, लेकिन वे भी बैठक में शामिल नहीं हुए। किसी भी सदस्य या जनप्रतिनिधि की ओर से गैर-हाजिरी को लेकर कोई आधिकारिक संदेश भी विभाग को प्राप्त नहीं हुआ है। अब क्या होगा अगला कदम? चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की नियुक्ति न हो पाने के कारण ब्लॉक के विकास कार्य और प्रशासनिक निर्णय फिलहाल अधर में हैं। एसडीएम जुगराज सिंह ने स्पष्ट किया कि: मामले की पूरी रिपोर्ट सीनियर अधिकारियों के संज्ञान में लाई जा रही है। एक्ट के नियमों के अनुसार, उच्चाधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद अगली मीटिंग की तिथि तय की जाएगी। अगली कॉल के बाद ही स्पष्ट होगा कि अरनीवाला पंचायत समिति की कमान किसके हाथ में जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *