जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवाद के हमले के बाद दोनों देशों में पैदा हुए युद्ध के हालातों के दौरान फाजिल्का जिले के गांव पाकां के लोगों ने युद्ध न होने की कामना करते हुए मन्नत मांगी और भारत-पाक के बीच तनाव कम हुआ l हालत सामान्य हो रहे हैं l इसके चलते श्री गुरुद्वारा साहिब में गांव में अखंड पाठ के भोग डाले गए और दोनों देशों में आपसी भाईचारा बढ़ाने की अरदास की गई l युद्ध न होने की अरदास की गई जानकारी देते हुए समाज सेविका बीबा बिंद्रजीत कौर ने बताया कि उनके गांव के गुरुद्वारा तप अस्थान जहां महापुरुष बाबा हरनाम सिंह ने तप किया था l यहां युद्ध न होने संबंधी अरदास विनती की गई थी l वाहेगुरु ने उनकी सुन ली और भारत पाक के बीच पैदा हुए युद्ध के हालात खत्म हुए और दोनों देशों के बीच तनाव कम हो गया l यह मन्नत पूरी होने पर गांव के लोगों द्वारा वाहेगुरु जी का शुकराना करते हुए श्री अखंड पाठ के भोग डाले गए हैं l कार्यक्रम में ये रहे शामिल इस दौरान दोनों देशों में आपसी भाईचारा बढ़ाने के लिए अरदास की गई l इस अवसर पर मुख्य सेवादार श्री गणेश दास, गांव के सरपंच नछतर सिंह, गुरमीत सिंह संधू, परमजीत सिंह लाटी, केवल सिंह, गुरजीत सिंह, दलजीत कौर व अन्य गांव निवासी शामिल हुए l


