फाजिल्का जिले के सरकारी अस्पताल में चोरी की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही है। जहां पर सरकारी अस्पताल में गांव चक पक्खी से दवाई लेने के लिए आए व्यक्ति का बाइक चोरी हो गया l हालांकि तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है l मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच की जा रही है l ओपीडी ब्लॉक के पास खड़ी की थी जानकारी देते हुए गांव चक्क पक्खी के काला सिंह ने बताया कि वह दवाई लेने के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में आया था l जहां पर ओपीडी ब्लॉक के पास उसने अपना बाइक पार्क किया था l हालांकि कुछ मिनट बाद जब वह अस्पताल से बाहर आया, तो उसका बाइक उसे नहीं दिखी l काफी ढूंढने के बाद जब बाइक नहीं मिला, तो सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर पता चला कि कोई अनजान व्यक्ति उसकी बाइक चोरी कर ले गया है l मौका देखकर चोर उठाकर फरार सीसीटीवी में दिखाई दे रहा युवक पहले बाइक को दूसरी जगह पार्क करता है और फिर उसे आगे घास पर लाकर खड़ा कर देता है l जब इसे लगता है कि अब वह अपनी वारदात कर सकता है, तो वह मौका देख बैंक चोरी कर फरार हो जाता है l बाइक मालिक द्वारा मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सरकारी अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और मामले में आरोपी की तलाश की जा रही है l


