फाजिल्का के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल सस्पेंड:सिंगापुर में महिला टूर गाइड से बदतमीजी की, शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई

फाजिल्का के जलालाबाद के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल को सस्पेंड किया गया है l जानकारी के मुताबिक, सिंगापुर टूर के दौरान महिला टूर गाइड से दुर्व्यवहार करने के आरोप में शिक्षा विभाग ने यह कार्रवाई की है l इस संबंध में जारी निलंबित पत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है l जानकारी के अनुसार, पंजाब सरकार ने सिंगापुर दौरे पर महिला टूर गाइड के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया है। शिक्षा विभाग की सचिव आनिंदिता मित्रा ने शिकायत के बाद इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार जिला फाजिल्का के जलालाबाद सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल गौतम खुराना को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन के दौरान उनका हेडक्वार्टर दफ्तर डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन सेकेंडरी पंजाब होगा। आदेशों के अनुसार उक्त प्रिंसिपल ने सिंगापुर दौरे के दौरान लेडी टूर गाइड के साथ दुर्व्यवहार करके अपनी डयूटी के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैया दिखाया है। इस दौरान डायरेक्टर एससीईआरटी भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *