फाजिल्का के सैनिक की हैदराबाद में मौत:दिल का दौरा पड़ा, 26 जनवरी को मिलना था लेफ्टिनेंट का पद, 2 बच्चों के पिता थे

हैदराबाद में तैनात भारतीय सेना के सूबेदार बलजिंदर सिंह (45) की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव बन्नावाला के रहने वाले थे और 1811 लाइट रेजीमेंट में अपनी सेवाएं दे रहे थे। सूबेदार बलजिंदर सिंह को पेट में इन्फेक्शन की शिकायत के बाद मिलिट्री अस्पताल सिकंदराबाद में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई। उनके रिटायरमेंट में केवल 8 महीने शेष थे और 26 जनवरी को उन्हें ऑनरेरी लेफ्टिनेंट का पद मिलना था। इसके बाद 15 अगस्त को उन्हें ऑनरेरी कप्तान बनाया जाना था। सेना उनके पार्थिव शरीर को उनके गांव ला रही है, जहां स्थानीय श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। वह अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *