फाजिल्का घंटाघर चौक से बैरिकेड हटाया, सालों पुरानी मांग पूरी:राज्यपाल के दौरे से पहले निर्णय, ईओ बोले- अस्थायी रूप से हटाया

फाजिल्का जिले के चौक घंटा घर में कार फ्री जोन के नाम पर लगे बैरिकेड को आज काट हटा दिया गया । दरअसल पंजाब के राज्यपाल कल फाजिल्का में आ रहे हैं । जिनके द्वारा नशे के खिलाफ पदयात्रा की जानी है । तो उनका काफिला संजीव सिनेमा चौक से होता हुआ चौक घंटाघर पहुंचेगा । इस दौरान घंटाघर चौक की ओर गाड़ी मुड़ने को लेकर बैरिकेड बाधा बन रहा था । जिसे हटा दिया गया । वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि 15 वर्षों से इसे हटाने की मांग कर रहे थे । जो आज राज्यपाल के आने से पूरी हुई। जबकि ईओ का कहना है कि ट्रैफिक व्यस्था सुचारू करने के लिए ये कार फ्री जोन बैरिकेट लगाए गये थे । जिसे टेंपरेरी हटाया गया है। फिर दोबारा लगाया जाएगा । लोगों की 15 साल पुरानी मांग पूरी स्थानीय निवासी दुकानदार भूपेंद्र नामधारी इलाके के दुकानदारो सहित एकत्र हुए । जिन्होंने कहा कि वह पिछले 15 वर्षों से इस बैरिकेड को हटाने को लेकर मांग करते आ रहे हैं । लेकिन आज तक इसे नहीं हटाया गया । क्योंकि कार फ्री जोन के नाम पर बेरीगेट चौक घंटाघर को लगते तीन रास्तों पर लगाए गए थे । लोगों ने मांग पर नहीं हो रही थी सुनवाई ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू करने के लिए कुछ समय के लिए इन बेरीगेट को खोल दिया जाता है । जिसके बाद इनको फिर बंद कर दिया जाता था । लेकिन ये बैरिकेट उनके लिए काफी परेशानी का सबब बन गए । जिसको लेकर वह पिछले कई वर्षों से इसे हटाने की मांग करते आ रहे थे । लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। राज्यपाल की पदयात्रा को लेकर फैसला लोगों ने कहा कि आज राज्यपाल के आने को लेकर इस बैरिकेड को हटा दिया गया । इसके लिए वह राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का धन्यवाद करते हैं । कि उनकी 15 वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई ।वहीं नगर कौंसिल के ईओ वीर विक्रम धूड़िया का कहना है कि संजीव सिनेमा चौक से चौक घंटाघर तक नशे के खिलाफ राज्यपाल की पदयात्रा आनी है । ईओ बोले फिर लगा दिया जाएगा बैरिकेड जिसमें उनके साथ गाड़ियों का काफिला होगा । तो जैमर गाड़ी व अन्य बड़ी गाड़ियों को इस मोड़ पर चौंक घंटाघर की तरफ मोड़ने को लेकर दिक्कत आएगी । जिसको लेकर इस बैरिकेड को टेंपरेरी हटाया गया है । पदयात्रा कार्यक्रम के बाद इसको फिर से लगा दिया जाएगा ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *