फाजिल्का जिले में पुलिस इन दिनों क्राइम को लेकर सतर्क नजर आ रही है । जिसको लेकर पुलिस द्वारा अब शहर भर में पोस्टर लगाए जा रहे हैं । एसएसपी गुरमीत सिंह खुद सुपरविजन करते हुए शहर में निकले और एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन पंजाब के तहत बनाए गए पोस्टर शहर की दीवारों पर चिपकाए गए । एसएसपी का कहना है कि गैंगस्टरो को पकड़ने में लोग उनका सहयोग करें । इस नंबर पर सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा । हालांकि एसएसपी ने बाजार के दुकानदारों से भी मुलाकात कर उनसे सहयोग की अपील की । वहीं चौंक घंटाघर पर पहुंचे फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि जिले भर में विशेष नाकाबंदी की गई है ।
पुलिस की रडार पर कुल 11 गैंगस्टर एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने गैंगस्टर पर वार के चलते चलाए जा रहे अभियान के तहत इन गैंगस्टरो की मदद करने वाले और पारिवारिक सदस्यों तक पहुंच कर पूछताछ की जा रही है । उन्होंने बताया कि फाजिल्का पुलिस की रडार पर कुल 11 गैंगस्टर है । जिनमे से पांच भगौड़े है जबकि बाकी जेल में है । जिन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जा रही है । एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन के शहर में पोस्टर चिपकाए जा रहे इसी के तहत एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन के जरिए शहर में पोस्टर चिपकाए जा रहे है । जिसपर लोगों को इस हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देने की अपील की जा रही है । हालांकि उन्होंने कहा कि इस नंबर पर सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा । हेल्पलाइन नंबर के सूचना देने की अपील एसएसपी ने अपील की कि लोग इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए उन्हें सूचना दे । जिसमें अगर कोई आपके मोहल्ले में या आस पड़ोस में कोई एंटी सोशल एलिमेंट यानी गैर कानूनी गतिविधि नजर आती है । या फिर कोई हथियार का इस्तेमाल करता है तो पुलिस को सूचित करे । जिसपर पुलिस पहल के आधार पर एक्शन लेगी। ताकि क्राइम होने से पहले उसे रोका जा सके ।


