फाजिल्का पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार:हेरोइन, 7 पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद, पाकिस्तान से आई खेप, पहले से दर्ज हैं केस

फाजिल्का जिले के स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल पुलिस ने जलालाबाद इलाके में बाइक सवार व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । पकड़े गए आरोपी के पास से 2 किलो हैरोइन, 7 पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं । बताया जा रहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है । मिली जानकारी के अनुसार पकड़ी गई कंसाइनमेंट पाकिस्तान से आई बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर ले रही है । जिसके बाद आरोपी से पूछताछ की जाएगी ।
बाइक सवार आरोपी गिरफ्तार जानकारी देते हुए फाजिल्का स्टेट स्पेशल सेल थाने के इंचार्ज इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अपनी कार्रवाई के दौरान जलालाबाद के इलाके में बाइक सवार गुरनाम सिंह निवासी झुग्गे किशोर ममदोट को गिरफ्तार किया है । जिससे दो किलो हैरोइन और तीन पिस्टल बरामद हुए । जिसकी निशानदेही पर अब पुलिस ने बार्डर के नजदीक चार और पिस्टल बरामद किए है।
हेरोइन और पिस्तौल बरामद पुलिस का कहना है कि मामले कुल दो किलो हैरोइन और सात पिस्टल बरामद हुए है । ये कन्साइनमेंट पाकिस्तान से आई है। फिलहाल इस मामले में स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और तफ्तीश की जा रही है । बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे दर्ज है । फिलहाल अब आरोपी को कोर्ट में पेशकर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और पूछताछ की जाएगी ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *