फाजिल्का जिले की सदर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । बता दे कि गश्त के दौरान पुलिस को ये कामयाबी हासिल हुई है । पकड़े गए आरोपी से 50 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है । जिसमें पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है । और जांच शुरू कर दी है । पकड़े गए आरोपी को सरकारी अस्पताल मेडिकल के लिए लाया गया । जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा । जानकारी देते हुए सदर थाना के एसएचओ प्रगट सिंह ने बताया कि थाना सदर के पुलिस अधिकारी मंगल सिंह सहित पुलिस पार्टी गश्त पर थे । जब वह गश्त करते हुए आवा कॉलोनी से गांव ठगनी की ओर जा रहे थे । इस दौरान सामने से एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर किया भागने का प्रयास इस दौरान पुलिस की गाड़ी को देखकर हाथ में पकड़ा हुआ लिफाफा खेतों में फेंक दिया और वहां से भागने लगा। तभी पुलिस ने शक्क की बिनाह पर उसे रोक जब लिफाफे की चेकिंग की गई । तो उसमें से 50 ग्राम हैरोइन बरामद हुई । फिलहाल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया और कार्रवाई की जा रही है । नसे का आदी है आरोपी पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपों की पहचान रमेश राम उर्फ बबलू निवासी हनुमानगढ़ के रूप में हुई है । बता दे कि आरोपी हैरोइन पीने का आदी है । और फाजिल्का से हेरोइन लेने के लिए आया था । पीने के लालच के चलते उसके द्वारा यह हेरोइन डिलीवर की जानी थी ।


