फाजिल्का पुलिस ने 2 चोर पकड़े:ज्वेलरी शॉप से गहने चुराकर भागे थे, कोर्ट ने जेल भेजा, सामान बरामद

फाजिल्का जिले में अबोहर शहर के गांव पट्टी सदीक में ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी के मामले में गिरफ्तार युवकों को पुलिस ने रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया। आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल की है। पुलिस चोरी का माल भी बरामद कर लिया है। चोरी की वारदात सप्ताह पहले 5 फरवरी की रात को हुई थी। सादुलशहर, राजस्थान निवासी ज्वेलर राजिंदर सोनी ने पुलिस को बताया था कि उनकी पट्टी सदीक स्थित ज्वैलरी शॉप का ताला तोड़कर लगभग 2 लाख 80 हजार रुपए के गहने चुरा लिए गए थे। कोर्ट ने रिमांड पर भेजा थाना खुइयां सरवर के प्रभारी रणजीत सिंह की टीम ने इसी गांव के सतनाम सिंह और गोबिंद सिंह को गिरफ्तार किया था। दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया था।चौकी पट्टी सदीक के एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों चोरों को गत दिनों सादुलशहर पुलिस ने किसी अन्य आपराधिक मामले में पकड़ा था। आरोपियों पर दर्ज हैं कई मामले इसकी सूचना मिलने पर पट्टी सदीक पुलिस उन्हें चोरी के मामले में यहां लाई और कोर्ट में पेश किया।उन्होंने यह भी बताया कि सुनार की दुकान से चोरी हुआ सामान सादुलशहर पुलिस ने बरामद कर लिया है, जिसे कोर्ट के माध्यम से दुकान मालिक को सौंपा जाएगा। दोनों चोरों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली है और उनके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *