फाजिल्का पुलिस ने 4 चोर पकड़े:चोरी की 5 बाइक बरामद, आरोपियों में दो सगे भाई, सभी एक गांव के रहने वाले

फाजिल्का की सिटी थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं की मिल रही शिकायतों के बाद मामले पर कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि चारों में से दो सगे भाई हैं । सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी के पांच बाइक बरामद किए हैं। फिलहाल मामले में केस दर्ज कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। चार युवाओं को बाइक चोरी के आरोप में पकड़ा गया है। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए 5 चोरी के बाइक बरामद किए है। उन्होंने बताया कि बरामद किए गए बाइक अबोहर और फाजिल्का से चोरी हुए थे। एसएचओ सचिन कंबोज ने बताया कि आरोपी एक ही गांव के रहने वाले है जो बाइक पर गांव से शहर आते थे और मौका देख बाइक चोरी कर फरार हो जाते थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह उर्फ सन्नी, कमलजीत उर्फ कब्बी, रिंकू और संजय वासी गांव नूरशाह के रूप में हुई है। पकड़े गए चारों आरोपियों में से जगजीत और संजय दोनों सगे भाई है। फिलहाल आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है। और गहराई से पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि पकड़े गए आरोपी नशे की पूर्ति के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *