फाजिल्का मंडी में पहुंचे विधायक नरेंद्रपाल सवना:गेहूं की खरीद शुरू, पहले दिन 200 क्विंटल फसल खरीदी; मंडी प्रशासन रहा मौजूद

फाजिल्का की अनाज मंडी में शुक्रवार को गेहूं की फसल की सरकारी खरीद शुरू कर दी गई है l फाजिल्का से विधायक नरेंद्रपाल सवना अपनी टीम के साथ पहुंचे l जिन्होंने आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में फसल की सरकारी खरीद शुरू करवाई। विधायक ने मंडी सीजन के दौरान किसानों, मजदूरों व आढ़तियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न आने का दावा किया l जानकारी देते हुए मंडी सुपरवाइजर राजकुमार ने बताया कि आज पहले दिन करीब 200 क्विंटल गेहूं की फसल मंडी में आई l जिसकी सरकारी खरीद शुरू कर दी गई है l सरकारी भाव से फसल की खरीद उन्होंने बताया कि सरकारी भाव 2425 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से फसल की खरीद की गई है l बता दें कि अनाज मंडी में किसान रवि कुमार गांव सुरेश वाला से गेहूं की फसल लेकर पहुंचे l जहां उनकी फसल की ढेरी पर पहुंचे विधायक, आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष गोल्डी सचदेवा व मार्किट कमेटी सचिव मनदीप रहेजा की मौजूदगी में सरकारी खरीद शुरू हुई l विधायक नरेंद्रपाल सवना ने दावा किया कि अनाज मंडी में पुख्ता प्रबंध है l सरकार किसानों की फसल खरीदने के लिए तैयार है l किसी को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी । उन्होंने कहा कि अगर किसी को शिकायत आती है तो वह उनसे संपर्क कर सकते हैं l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *