फाजिल्का के शिव भवन में पिता की अंतिम अरदास के तहत आयोजित कार्यक्रम से एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित का कहना है कि कुछ दिन पहले उसके पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद आज उनकी अंतिम अरदास थी और स्थानीय शिव भवन में शोक सभा रखी गई थी, जहां रिश्तेदार व इलाके के लोग पहुंचे हुए थे। जब वह शोक सभा से वापस लौटने लगा तो उसकी बाइक गायब पाई गई। फिलहाल उसने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। जानकारी देते हुए निक्कू सेठी ने बताया कि उनके पिता का बीते दिन निधन हो गया था। आज शिव भवन में उनकी अंतिम अरदास रखी गई थी। पिता की मौत से वह पहले ही दुखी और परेशान हैं। जब वह शोक व्यक्त करने आए लोगों से मिलकर वापस लौटने लगे तो उनकी बाइक वहां नहीं थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक नहीं मिली, तब पता चला कि वह चोरी हो चुकी है। मौके पर मौजूद उनके भाई गौरव सेठी ने बताया कि शोक सभा के चलते सभी लोग व्यस्त थे। इस बीच हुई चोरी की घटना ने परिवार को और आहत कर दिया है। बाइक की चाबी उनके पास ही थी, जबकि बाइक चोरी हो गई। फिलहाल उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर अपनी बाइक (PB 22 1577) की तलाश की मांग की है। उधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


