फाजिल्का जिले के गांव ख्योवाली बोदला में शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब द्वारा होली का त्योहार अनोखे ढंग से मनाया गया । बता दे कि होली के त्यौहार के अवसर पर युवा लड़के लड़कियों के लिए दौड़ मुकाबले करवाए गए और पहला स्थान हासिल करने वालों को नगद इनाम से नवाजा गया । जबकि इन मुकाबलो में भाग लेने वाले लड़के लड़कियों को सम्मान चिन्ह और वर्दियां देकर सम्मानित किया गया ।सूबेदार हरभजन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि होली के अवसर पर नौजवानों को हुल्लड़बाजी की जगह खेलों के साथ जुड़ना चाहिए और इसी मकसद के साथ नौजवान पीढ़ी को खेलो से जोड़ने के लिए यह कदम उठाया गया है ।
पूर्व जोगिंदर सिंह रहे मौजूद उन्होंने बताया कि उनके द्वारा यह कदम दानी सज्जनों के सहयोग से किया गया है । जबकि उन्होंने कहा कि इस प्रयास के लिए राजनीति का नेताओं ने उनकी कोई मदद नहीं की । बता दे कि इन मुकाबले में 60 वर्षीय पूर्व कप्तान जोगिंदर सिंह पटियाला से विशेष तौर पर पहुंचे । जिन्होंने 10 किलोमीटर की दौड़ में भाग लिया । कई प्रतिभागियों ने लिया भाग इस दौरान 10 वर्षीय आजादवीर सिंह और 11 वर्षीय अर्पण कौर दोनों बहन भाइयों ने इस मुकाबले में भाग लिया और जीत हासिल की । 10 किलोमीटर दौड़ में संदीप निवासी चरखी दादरी हरियाणा पहले, संजय कुमार दूसरे, अंडर-19 वर्ग 5 किलोमीटर में करनजीत सिंह गुरुहरसहाए पहले, सुमित सिंह ढाब खुशहाल जोहिया दूसरे, गुरप्रीत सिंह तीसरे, अमरजीत सिंह चौथे स्थान पर रहे । नशे से दूर रहने का दिया संदेश वहीं 2 किलोमीटर लड़कियों की दौड़ में अर्पण कौर पहले, रणजीत कौर दूसरे, अमन तीसरे, प्रियंका कंबोज चौथ, अमनदीप कौर पांचवें, नीलम रानी 6 वें और गगनदीप कौर सातवें स्थान पर रहे । उन्होंने कहा कि नौजवान नशों से दूर रहे और खेलों की और बढ़े यही मकसद है ।


