फाजिल्का में अवैध माइनिंग करते दो गिरफ्तार:खनन विभाग ने की छापेमारी, मौके से जेसीबी की बरामद, पुलिस को सौंपे

फाजिल्का में माइनिंग विभाग ने कार्रवाई करते हुए गांव नूरशाह में अवैध माइनिंग के कारोबार पर रेड की l इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है l मौके से एक जेसीबी बरामद हुई है l जिसे फाजिल्का के सदर थाना में बंद कर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है l पुलिस के मुताबिक, माइनिंग विभाग द्वारा यह कार्रवाई की गई है l इस दौरान माइनिंग विभाग ने मौजम डरेन के नजदीक गांव नूरशाह में रेड की l जिसके चलते माइनिंग विभाग ने एक अवैध खनन कर रही एक जेसीबी बरामद की है l इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है l जिन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया है l फाजिल्का की सदर थाना पुलिस ने माइनिंग विभाग के इंस्पेक्टर द्वारा दिए पत्र के तहत कार्रवाई करते हुए विभाग द्वारा जब्त की गई जेसीबी को सदर थाने में लाकर खड़ा कर दिया है। इस मामले में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया जा रहा है l पुलिस द्वारा इस मामले में जसविंदर सिंह और छिंदर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *