फाजिल्का में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग:लोगों ने पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि, बोले- दहशत का माहौल

फाजिल्का में आम आदमी पार्टी की महिला विंग के कार्यालय के बाहर स्थानीय नागरिकों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में एकत्रित लोगों ने मृतक पर्यटकों की आत्मिक शांति के लिए गुरु के समक्ष अरदास की। इस दौरान पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की गई और आतंकियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की आवाज उठाई गई। महिला विंग की जिलाध्यक्ष पूजा लूथरा सचदेवा ने कहा कि पहलगाम में हुए इस कायराना हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने बताया कि यह हमला न केवल पर्यटकों पर बल्कि पूरे देश की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। श्रद्धांजलि सभा में शामिल लोगों ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम उठाने की मांग सचदेवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आतंकियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए कि भविष्य में कोई भी इस तरह की घटना को अंजाम देने की हिम्मत न कर सके। केंद्र सरकार से कार्रवाई की मांग पूजा लूथरा ने पीड़ित परिवारों की पीड़ा को साझा करते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपने परिजनों को अपनी आंखों के सामने खोया है, उनकी वेदना को समझना मुश्किल है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि दोषियों को ऐसी सजा दी जाए जो भविष्य के लिए एक उदाहरण बने।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *