फाजिल्का में आधुनिक लाइब्रेरी का शिलान्यास:30 लाख की लागत से बनेगी, युवाओं को होगा लाभ, श्मशान में बने पार्किंग शेड का उद्घाटन

फाजिल्का जिले के जलालाबाद में हलका विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी अरनीवाला में पहुंचे । जहां उन्होंने 30 लाख रुपए की लागत से बनने वाली लाइब्रेरी का नींव पत्थर रखा है । इसके साथ ही स्थानीय परिवार द्वारा नगर कौंसिल को शमशान भूमि के लिए दान में दी गई जमीन पर पार्किंग शेड बना दिया गया है । जिसका भी विधायक ने उद्घाटन किया है। विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज वह आरनीवाला पहुंचे है । जहां 30 लाख रुपए की लागत से बनाई जाने वाली आधुनिक लाइब्रेरी बनाई जाएगी । जो जल्द ही बनकर तैयार होगी । जिसका नींव पत्थर रख दिया गया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर दो में श्मशान भूमि में पार्किंग शेड का उद्घाटन किया गया है । शमशान भूमि में होने वाले ट्रैफिक से मिलेगी निजात विधायक ने बताया कि स्थानीय निवासी महिला जगप्रीत कौर के पति जगविंदर की मौत हो गई थी । जिसकी याद में परिवार ने एक कनाल जमीन शमशान भूमि के लिए नगर कौंसिल को दान में दी गई थी । जहां शेड डालकर पार्किंग बना दी गई है । और शमशान भूमि में होने वाले ट्रैफिक से अब निजात मिलेगी ।
जमीन दान में देने वाले परिवार का जताया आभार इस अवसर पर विधायक ने कहा कि आज के समय में जमीन के टुकड़े को लेकर भाई भाई भिड़ जाते हैं । और आज के इस दौरान में जमीन दान करना बहुत बड़ी बात है । जिसके लिए वह उनका धन्यवाद करते है । और ये जमीन पार्किंग के रूप में लोगों के सपुर्द कर दी गई है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *