फाजिल्का के गांव हंसता कलां में ग्राम पंचायत द्वारा आम इजलास करवाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गांव के लोग पहुंचे l गांव वालों की हाजिरी में गांव के विकास कार्यों को लेकर प्रस्ताव रखा गया l सरपंच ने दावा किया कि गांव वालों की हाजिरी में सभी मांगें रखी गई है, जो 2025 में पूरी की जाएंगीl ताकि लोगों को पता चले कौन सा काम होने वाला है और कौन सा हुआ हैl सरपंच सरदार प्रीतम सिंह ने बताया कि डीडीपीओ को लिखित पत्र दिया गया था, जिसके बाद गांव हंसता कलां में उनके द्वारा ग्रामसभा का आम इजलास करवाया गया है l इस दौरान गांव की कुछ मांगे प्रस्ताव में रखी गई है, जो मांगे 2025 वर्ष में पूरी करवाई जाएंगीl जिसमें गाली नालियों का काम, वाटर वर्क्स, पीने वाले पानी का प्रबंध, गंदे पानी की निकासी, छप्पड़ के पानी का प्रबंध, नया पंचायत घर बनाने का काम, गांव में कम्युनिटी हॉल बनाने का काम। उन्होंने बताया कि, मनरेगा के तहत मजदूरों को 100 दिन का काम, नए जॉब कार्ड और राशन कार्ड बनाने का काम सहित कई कार्य शामिल हैl सरपंच ने कहा कि सरबत के भले के लिए सारे काम किए जाने हैंl सभी ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रस्ताव रखा गया है, ताकि सबके बीच सभी गांव निवासियों को पता चले कि गांव में कौन सा काम होने जा रहा है l किसके लिए प्रस्ताव रखे गए हैं और कौन सा काम हुआ है l सरपंच ने बताया कि सरपंच सहित 9 मेंबर हैं l जिनमें से चार मेंबर सरपंच की सहमति के साथ है, जबकि बाकि मेंबरों को एजेंडा नोटिस जारी किए गए हैं l


