फाजिल्का में एक बेटी के पिता को ट्रक ने कुचला:मौके पर मौत; परिजन बोले- ट्रैक्टर साइड में लगाकर खड़ा था, पत्नी भी दिव्यांग

फाजिल्का के जलालाबाद में ट्रक ने ट्रैक्टर ड्राइवर को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक एक बच्ची का पिता था। वह गांव लाधूका से काम करके वापस लौट रहा था। मृतक की पहचान गुरदयाल सिंह (45) के नाम से हुई है। पत्नी बलजीत कौर और रिश्तेदार रमेश सिंह ने बताया कि गुरदयाल सिंह ट्रैक्टर ट्राली पर ड्राइवर का काम करता था l जो काम के लिए लाधुका गया था l वापस लौटते वक्त रास्ते में गांव लधुवाला के नजदीक ट्रैक्टर के टायर से हवा निकलने से उसके द्वारा ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर साइड में खड़ा कर दिया गया। मृतक की पत्नी भी दिव्यांग इसी दौरान फाजिल्का की तरफ से आए एक ओवरस्पीड ट्रक ने उसे टक्कर मार दी l ट्रक द्वारा उसे कुचलने से उसकी मौत हो गई l शव को पोस्टमॉर्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है l मृतक एक 9 वर्षीय लड़की का पिता था l जिसकी पत्नी भी दिव्यांग है l मामले की जांच कर रही पुलिस उधर, पुलिस अधिकारी बिशन चंद ने कहा कि ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है l फिलहाल उनके द्वारा इस मामले में अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है l ट्रक ड्राइवर को तलाश की जा रही है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *