फाजिल्का में किसान की तीन बार लगी लॉटरी:राशन लेने गए थे, जीते 50 हजार, बोले- बच्चों की पढ़ाई पर करूंगा खर्च

पंजाब के फाजिल्का में एक किसान की एक दिन में तीन बार लॉटरी लग गई है। किसान बाजार में घर का राशन लेने गया था। इस दौरान किसान ने लॉटरी का टिकट खरीदा और तीसरी बार उसकी 50 हजार की लॉटरी लग गई। जानकारी के अनुसार गांव पक्का चिश्ती के रहने वाले निर्मल सिंह ने मेहरियां बाजार में रूपचंद लॉटरी से एक टिकट खरीदा। पहली बार में उसे 600 रुपए का इनाम मिला। इससे उत्साहित होकर उसने इन्हीं पैसों से दूसरा टिकट खरीदा, जिस पर 700 रुपए का इनाम निकला। स्थानीय लोगों के लिए चर्चा का विषय निर्मल सिंह ने तीसरी बार भी अपनी किस्मत आजमाई और 700 रुपए में से एक और लॉटरी टिकट खरीदा। इस बार उनकी किस्मत ने उन्हें बड़ी सफलता दिलाई और टिकट नंबर 1842 पर उन्हें 50 हजार रुपए का इनाम मिला। एक ही दिन में तीन बार लॉटरी जीतने की यह घटना स्थानीय लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गई। बच्चों की शिक्षा में लगाएगा जीते हुए पैसे किसान निर्मल सिंह ने बताया कि वह इस पैसे का सदुपयोग अपने बच्चों की शिक्षा पर करेंगे। उनका मानना है कि यह पैसा उनके बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में सहायक होगा। इस घटना ने स्थानीय लोगों में भी काफी उत्सुकता जगाई है, और कई लोग इसे किसान की मेहनत का फल मान रहे हैं। अक्सर लॉटरी टिकट खरीदने जाते थे किसान लॉटरी के संचालक बॉबी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि निर्मल सिंह उनके नियमित ग्राहक हैं और अक्सर लॉटरी टिकट खरीदने आते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार सिक्किम स्टेट लॉटरी के तीनों टिकटों पर किसान की किस्मत ने साथ दिया। यह पहली बार है जब किसी व्यक्ति ने एक ही दिन में तीन बार लॉटरी जीती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *