फाजिल्का में कुरकुरे की डिलीवरी पर बिलिंग विवाद:डिस्ट्रीब्यूटर ने रोकी कंपनी की गाड़ी, ड्राइवर पर मारपीट का आरोप

फाजिल्का जिले के आर्य समाज रोड पर उस वक्त विवाद हो गया जब एक हिसार से आई निजी कंपनी की गाड़ी को स्थानीय दुकानदार ने रोक लिया। आरोप लगाया कि इस कंपनी की उसके पास डिस्ट्रीब्यूटरशिप है, लेकिन माल कंपनी किसी और को दे रही है, जो होने नहीं दिया जाएगा। मामले की जांच में जुटी पुलिस उसका आरोप है कि गाड़ी ड्राइवर ने उस पर गाड़ी चलाने का प्रयास किया, जबकि गाड़ी ड्राइवर का कहना है कि कंपनी ने जिस एजेंसी का बिल उसे दिया है। वह उसे ही डिलीवर करने के लिए आया है। वह कंपनी का ड्राइवर है, उसके साथ मारपीट की गई। बेवजह उसे परेशान किया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। निजी कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप जानकारी देते हुए गौरव तिन्ना ने बताया कि उनकी फर्म बाला ट्रेडर्स के पास निजी कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप है। जिसमें वह कंपनी द्वारा बनाए जा रहे कुरकुरे, पफ व अन्य प्रोडक्ट बेचे जा रहे है। जिसमें कंपनी ने उनसे बिना एनओसी लिए किसी ओर को बिलिंग कर दी है। वह कंपनी को कॉल कर रहे है, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। उनके पास रिप्लेसमेंट का माल पड़ा है, जिस पर उसकी सुनवाई नहीं हो रही। ड्राइवर पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश का आरोप आज कंपनी ने माल की गाड़ी फाजिल्का भेजी, तो बिलिंग किसी और को की जा रही है। जिस पर उनके द्वारा रास्ते में गाड़ी को रोका गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गाड़ी ड्राइवर ने गाड़ी उस पर चढ़ाने की कोशिश की। जिसके चलते उनका विवाद हुआ है और गाड़ी को उन्होंने रोक लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज कंपनी का नाम इलाके में उन्होंने बनाया, तो कंपनी किसी ओर को माल देने लगे, जो वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनके द्वारा ड्राइवर को पकड़ लिया है और शिकायत पुलिस को की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *