फाजिल्का जिले के अबोहर में किन्नू वैक्सिंग प्लांट पर किन्नू लादने आए एक कैंटर ड्राइवर की मौत हो गई। बता दें कि मूल रूप से जलालाबाद निवासी यह युवक अपने कैंटर में मृत पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नर सेवा नारायण सेवा समिति की मदद से शव को मोर्चरी में रखवाया। समिति के प्रमुख सेवादार बिट्टू नरूला ने बताया कि आज सुबह उन्हें 112 पुलिस टीम से फाजिल्का रोड स्थित किन्नू वैक्सिंग प्लांट में एक केंटर ड्राइवर की संदिग्ध मौत की सूचना मिली थी। इसके बाद वे अपने सहयोगी सोनू ग्रोवर के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में शव को अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया।
सोने के बाद नहीं उठा मृतक की पहचान जलालाबाद निवासी बूढ सिंह के रूप में हुई है। वह कल रात फाजिल्का रोड पर आर्मी छावनी के सामने बने वैक्सिंग प्लांट पर अपने कैंटर में किन्नू लादने आया था। रात में वह केंटर में ही सो गया था।सुबह जब अन्य मजदूरों ने उसे उठाने का प्रयास किया तो वह नहीं उठा। इसके बाद उन्होंने वैक्सिंग प्लांट संचालकों को इसकी जानकारी दी, जिन्होंने सिटी वन पुलिस को सूचित किया। अविवाहित था मृतक ड्राइवर पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचना दी, जिसके बाद मृतक के पिता और भाई अस्पताल पहुंच गए। बताया जा रहा है कि मृतक की आयु लगभग 30 वर्ष थी और वह अविवाहित था। पुलिस मामले में परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।


