फाजिल्का में खेत में चक्कर आकर व्यक्ति की मौत:ट्राली में ईंट भरते समय बिगड़ी हालत, सरकारी अस्पताल में रेफर

फाजिल्का जिले के खुईखेड़ा में खेत में काम करते एक व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ने से उसकी मौत होने का मामला सामने आया है l बताया जा रहा है कि काम करते वक्त मेहनत मजदूरी का काम करने वाले चेतराम को अचानक चक्कर आया l इसके बाद उसे कूलर के आगे बैठाया गया, फिर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया l मामले की सूचना अस्पताल स्टाफ द्वारा पुलिस काे दी गई है। साथियों ने कूलर के आगे बैठाया जानकारी देते हुए मंजीत सिंह ने बताया कि वह खुईखेड़ा के रहने वाले है l उनके खेत में काम करने के लिए चेत राम नामक व्यक्ति मेहनत मजदूरी के लिए आया था l जिनके द्वारा ईंटों से ट्राली भरी जा रही थी। हालांकि वह भी साथ में काम कर रहे थे कि काम करते वक्त अचानक चेत राम को चक्कर आया और वह गिर गया l जिसे पहले उन्होंने कूलर के आगे बैठाया l जिसके बाद गाड़ी के जरिए उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल खुईखेड़ा में ले जाया गया l पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया शव जहां से उसे फाजिल्का के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया l अस्पताल पहुंचे तो डाक्टरों ने चेत राम को मृत करार दे दिया l डॉक्टर निखिल का कहना है कि जब उक्त लोग चेत राम को लेकर आए थे, तो उसकी मौतों चुकी थी l मौत किस कारण हुई है। इसके लिए उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया जा रहा है और मामले की सूचना पुलिस को दी जा रही है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *