फाजिल्का में गांधी नगर में 6 घरों में चोरी:AC की कॉपर वायरिंग गायब, स्थानीय युवक पर लगा आरोप, लोगों किया हंगामा

फाजिल्का के गांधीनगर में घरों की छतों पर लगे AC के आउटडोर से कॉपर वायरिंग चोरी होने का मामला सामने आया है । बताया जा रहा है कि करीब 6 AC की कॉपर वायरिंग चोरी हुई है । जिसको लेकर मौके पर स्थानीय लोग इकट्ठे हुए और जमकर हंगामा हुआ । लोगों ने बताया कि चोरी करने वाले युवक ने एक तो चोरी की ओर ऊपर से उनको चैलेंज किया है । कि हां मैंने चोरी की है । आप कर लो क्या कर सकते हो । फिलहाल सूचना पुलिस को दी गई है । जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी विक्की वर्मा ने बताया कि उनके मोहल्ले में करीब 6 घरों के AC के आउटडोर की कॉपर वायरिंग चोरी कर ली गई है ।
चोरी के स्थानीय को बेची तार जिसमें हजारों रुपयों का नुकसान हो गया है । उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें पता है जिसने इस चोरी को अंजाम दिया । आरोपी नशे का आदि है । और चोरी के बाद उन्हें चैलेंज कर रहा है कि हां मैने चोरी की है । आप कर लो मेरा क्या कर सकते हो । उनका आरोप है कि उक्त लड़के ने 6 AC की कॉपर वायरिंग चोरी करने के बाद स्थानीय युवक विजेश को बेचने के लिए दी ।
हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस वहीं विजेश मौके पर मौजूद रहा जिसने कहा कि उक्त लड़के ने चोरी का माल उसे बेचने के लिए दिया था । जो बेचने गया तो कबाड़िए ने उससे खरीदने से मना कर दिया । और वह वापिस ले आया । फिलहाल मौके पर जमकर हंगामा हुआ और पुलिस को बुलाया गया । पुलिस के मुताबिक मामले में शिकायत के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी । जांच पड़ताल के दौरान जो भी आरोपी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *