फाजिल्का में घर के बाहर से पानी की मोटर चोरी:भागने समय चप्पल छूटी, वापस लेने आया, घटना CCTV में कैद

फाजिल्का के तेलियां वाली गली में घर के बाहर से पानी वाली मोटर चोरी होने का मामला सामने आया है । बता की चोरी की घटना CCTV सीसीटीवी में कैद हुई है । जिसमें आरोपी मोटर चोरी कर भागता हुआ दिखाई दे रहा है । लेकिन आरोपी का चेहरा उस वक्त कैमरे में कैद हो गया जब भागते समय उसके पैरों से चप्पलें उतर गई । इस दौरान चप्पलें वापिस उठाने आया तो सामने सीसीटीवी में उसका चेहरा भी कैद हो गया । फिलहाल पुलिस को शिकायत की गई है । और पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।
आरोपी मौके से फरार प्राप्त जानकारी के अनुसार फाजिल्का के तेलियांवाली गली से मामला सामने आया है । जहां पर रात के समय एक युवक गली में दाखिल हुआ और एक घर बाहर लगी पानी वाली मोटर चोरी कर ले गया । हालांकि मोटर चुराने के बाद उसका पता न चले तो वह तेज रफ्तार से मौके से भागा । हालांकि भागने के चक्कर में उसके पैरों से चप्पलें उतर गई। चोरी की घटना CCTV में कैद जब आरोपी चप्पलें लेने आया तो उसका चेहरा भी कैमरे में कैद हो गया । ये सारी घटना सीसीटीवी में कैद हुई और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । फिलहाल इसकी शिकायत पुलिस को की गई है। उधर सिटी थाना के पुलिस अधिकारी एसएचओ सचिन कंबोज का कहना है कि मामला उनके ध्यान में नहीं है । शिकायत के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी । क्राइम बिकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *