फाजिल्का में घर में घुसकर युवक की पिटाई:ठेकेदार के लोगों ने लगाया पाइप चोरी का आरोप, पंचायत में स्पष्टीकरण देने वाला था

फाजिल्का के गांव नया सलेमशाह में एक पाइपलाइन ठेकेदार के लोगों ने चोरी का आरोप लगाकर एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट की। यह पूरी घटना किसी ने वीडियो में कैद कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पाइपलाइन डालने का काम चल रहा था सर्व भारत नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष शुबेग सिंह और ब्लाक अध्यक्ष कुलदीप बक्खूशाह ने बताया कि घटना गांव नया सलेमशाह की है। गांव में पानी की पाइपलाइन डालने का काम चल रहा था। ठेकेदार के लोगों ने राम सिंह पर पाइप चोरी का आरोप लगाया। राम सिंह ने पंचायत में स्पष्टीकरण देने की बात कही। लेकिन इससे पहले ही विवाद हो गया और उक्त लोग राम सिंह के घर पहुंच गए। घर में घुसकर किया पथराव उन्होंने पहले घर पर पथराव किया। फिर घर में घुसकर राम सिंह को बाहर खींच लिया और उनके साथ मारपीट की। नौजवान सभा के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो संघर्ष किया जाएगा। फाजिल्का के डीएसपी तरसेम मसीह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। वे जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *