फाजिल्का में चार गाड़ियां भिड़ीं:शादी समारोह में जा रहे वाहनों को पीछे बोलेरो ने मारी टक्कर, लगा जाम

फाजिल्का में लाल बत्ती चौक के पास एक सड़क हादसे में चार वाहन आपस में टकरा गए। यह घटना तब हुई जब शादी समारोह में जा रहे वाहनों के काफिले को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार, गुरदयाल सिंह ने बताया कि वे फाजिल्का-अबोहर रोड पर एक निजी पैलेस में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उनकी गाड़ी के पीछे भी दो अन्य वाहन थे, जो अबोहर में शादी के लिए जा रहे थे। लाल बत्ती होने के कारण गाड़ियां रुकी हुई थीं।
पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने मारी टक्कर इसी दौरान पीछे से आई एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने सबसे पीछे वाली कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक के बाद एक गाड़ियां आपस में टकराती चली गईं, जिससे कुल चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें से दो गाड़ियों को आगे और पीछे दोनों तरफ से नुकसान हुआ है।
हादसे के बाद लगा जाम हादसे के बाद मौके पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारु करने का प्रयास किया। पुलिस मामले को सुलझाने में जुटी है। स्थानीय लोगों ने शहर में यातायात प्रबंधन को लेकर सवाल उठाए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *