फाजिल्का में चोरी के बाद चोर ने भेजा मैसेज:मोबाइल शॉप से चोरी किए थे दो मोबाइल, बुआ और चाचा को भेज वापस लौटाए

फाजिल्का के राजा सिनेमा रोड पर एक दुकान से मोबाइल देखने के बहाने आया एक युवक दो मोबाइल चोरी कर भाग गयाl घटना सीसीटीवी में कैद होने के बाद जब हर तरफ वीडियो वायरल हुई तो चोर ने दुकान मालिक को मैसेज किया कि वह उसके मोबाइल वापस लौटा देगा l उस पर कोई भी कार्रवाई न की जाए l चोर ने दुकान मालिक को बस अड्डे पर बुलाया गया, जहां पुलिस के साथ पहुंचे दुकानदार को मोबाइल वापस लौटा दिए l मोबाइल जॉन के संचालक अमित जुनेजा ने बताया कि बीते दिन उसकी दुकान से आरोपी युवक दो मोबाइल लेकर भाग गया थाl घटना सीसीटीवी में कैद हुई तो सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई l जिसके बाद सोशल मीडिया के जरिए उक्त आरोपी लड़के ने उन्हें मैसेज किया और कहा कि वह उनके मोबाइल फोन लौटा देगा, लेकिन उस पर कोई भी कार्रवाई न करवाई जाएl उन्होंने बताया कि आरोपी लड़के की बुआ और चाचा बस स्टैंड के नजदीक उन्हें मोबाइल लौटाने आए थे, जो उन्हें लौटा दिए गए हैl लेकिन आरोपी लड़का अभी नहीं आया है l हालांकि इस मौके पर सिटी पुलिस और मोबाइल यूनियन के अध्यक्ष संजू ठकराल भी उनके साथ मौजूद रहे l एसएचओ लेखराज ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अपने सोर्स लगाकर मोबाइल ट्रेस कर आरोपी तक पहुंच की है l जिसमें बनती कार्रवाई की जा रही हैl

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *