फाजिल्का में जमीनी विवाद में बुजुर्ग की हत्या:सिर पर लाठी से हमला, बेटा बोला-झगड़ा देखने रुके थे, 18 लोगों पर FIR

फाजिल्का के गांव लाधुका में जमीनी विवाद में व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल रखवाया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। झगड़े के दौरान व्यक्ति के सिर पर लाठी से हमला किया गया। मृतक लक्ष्मण दास (65 वर्षीय) के लड़के नवजीत कुमार ने बताया कि वह अपने पिता के साथ खेत गया हुआ था। वापस लौटते वक्त नहर के पास झगड़े दौरान लोग इकट्‌ठा थे l जब वह वहां से गुजरे तो उनके ताया के परिवार के साथ जमीनी विवाद को लेकर किसी और के साथ झगड़ा हो रहा था l सर पर लाठी से वार जब वह मौके पर पहुंचे तो दूसरे पक्ष ने उनसे भी झगड़ा शुरू कर दिया l उन्होंने पिता के सर पर लाठी से वार किया l उसके पिता बुरी तरह से जख्मी हो गए l उन्हें इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल लाया गया l जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। 18 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज सदर थाना के एसएचओ हरदेव सिंह बेदी का कहना है कि मामले में करीब 18 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है l जिसमें आठ लोगों को नामजद कर दिया गया है l जबकि 8 से 10 अज्ञात लोग शामिल है l फिलहाल मामले में जांच जारी है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *