फाजिल्का में जलालाबाद के गांव धुनकिया में पुलिस और एक्साइज विभाग द्वारा रेड की गई है l इस दौरान खेत व अन्य जगह छुपा कर रखी करीब 800 लीटर अवैध लाहन बरामद की गई है l जिसे नष्ट कर दिया गया l इसके साथ ही बरामद चालू भट्ठी सहित अन्य सामान भी जब्त कर लिया गया है। खेत में जमीन के नीचे मिली शराब जानकारी के मुताबिक खेत में जमीन के नीचे करीब 18 डिब्बों में बंद 360 लीटर अवैध शराब दबा रखी थी। जमीन के नीचे ही डिग्गी बनाकर करीब 500 लीटर अवैध शराब लाहन छिपाई गई, जिसे नष्ट कर दिया गया l इसके साथ ही शराब को तैयार करने के लिए लगाई गई चालू भट्ठी व अन्य सामान भी बरामद हुआ है, जिसे जब्त कर लिया गया है। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई पुलिस और एक्साइज विभाग द्वारा अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है l जिसके तहत मुखबर खास द्वारा दी गई सूचना के आधार पर गांव धुनकिया में रेड की गई l


