फाजिल्का जिले में नए जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी की तैनाती हो गई है l फाजिल्का के जिला कंप्लैक्स में पहुंचे अजय शर्मा द्वारा आज जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी का पदभार संभाल लिया गया l इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री सतीश कुमार भी मौजूद रहे l जिनके द्वारा उनका स्वागत किया गया l जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों की शिक्षा पर फोकस किया जाएगा l पहले मुक्तसर में डिप्टी डीईओ थे तैनात जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी अजय शर्मा ने बताया कि पंजाब सरकार के आदेशों के मुताबिक उनके द्वारा आज फाजिल्का में जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी के तौर पर पदभार संभाला गया है l इससे पहले वह श्री मुक्तसर साहिब में डिप्टी डीईओ तैनात थे, उन्हें तरक्की मिली है और अब जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी के तौर पर फाजिल्का में पदभार संभाला l नंबर वन जिला बनाने का प्रयास उन्होंने कहा कि चाहे चंडीगढ़ से यह फाजिल्का आखिरी जिला पड़ता है, लेकिन सरहदी इलाके के नाम से जाने जाते फाजिल्का जिले को शिक्षा के स्तर में पंजाब का नंबर वन जिला बनाने का प्रयास किया जाएगा l उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा पर फोकस किया जाएगा l पंजाब सरकार द्वारा जारी किए जा रहे प्रोजेक्टों को स्कूलों में इन बिन लागू किया जाएगा l शिक्षा के मामले में किसी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी l


