फाजिल्का में पुलिस में थानेदार भर्ती करवाने के नाम पर 50 लाख रुपए की ठगी की गई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मोहाली के रहने वाले व्यक्ति की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की है। फाजिल्का सिटी थाना के एसएचओ लेखराज ने बताया कि मोहाली के रहने वाले मनप्रीत सिंह ने एक शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी l जिसमें उन्होंने जेल में बंद अमनदीप कंबोज उर्फ अमन स्कोडा और उसके साथियों पर पुलिस में थानेदार भर्ती करवाने के नाम पर 50 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप लगाए l मुख्य आरोपी जेल में बंद जिस मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद अमन स्कोडा सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है l पुलिस का कहना है कि मामला कुछ वर्ष पुराना है और अब अमन स्कोडा ठगी के कई मुकदमों के आरोप में जेल में बंद है। आरोपी से पूछताछ की जाएगी उन्होंने कहा कि इस मामले में अब पुलिस द्वारा अमन स्कोडा को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा और पूछताछ की जाएगी l हालांकि इस मामले में उसके साथ उसके दो रिश्तेदार बंदीवाला के रहने वाले कौशल्या बाई और रामदेव को भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा l


